छोटूसिंह रावत महिला जन अधिकार समिति अजमेंर राजस्थान आज आवश्यकता है झूठी अफ़वाहो, भड़काउ संदेशों से दूर रहने की... आज आवश्यकता है दंगा भड़काने, नफ़रत -हिंसा फैलाने, लूटपाट करने वालों का मिलकर सामना करने की.... आवश्यकता है परिवार व समाज में शान्ति तथा विश्वास करने वालों को इकठ्ठा होने की। आज आवश्यकता है मन्दिर-मस्जिद, धर्म के नाम पर चुनावी राजनीति को बेनकाब करने की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिये और भेदभाव के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की.... आज आवश्यकता है जल जंगल जमीन, जो हम सबके हैं, जिन्हे हम प्यार करते हैं, इन्हे बचाने की... आवश्यकता है मानव धर्म की, प्रेम, त्याग और सामाजिक सद्भावना की.... आईये हम सब मिल-जुल कर अपने घर, परिवार, मौहल्ले समाज में समता और बराबरी की अलख जगाते हैं।