आज महिलाओं का स्थान

साथियों जैसा कि आप सभी जानते है कि आज भी महिलाओं को हीन भावना से देखा जाता है इसका कारण क्या है आप सभी भलि भांति जानते है।

आज समाज का कोई भी वर्ग चाहे वह दलित, आदिवासी या मुस्लिम समुदायों में महिला व पुरूष दोनो ही परिवार को चलाने के लिए मिल कर काम कर रहे है। फिर भी महिलाओं को दोयम दर्जे के तहत देखा जाता है। महिलाएॅं न सिर्फ घर के बाहर जाकर काम करती हैं बल्कि घर में भी अपनी अहम् भूमिका निभाती हंै जिसके तहत वह बच्चों परिवार के बुजर्गो और घर के कामों को भी बखूबी निभा रही है।

बावजूद इसके समाज में इन्हें दोयम दर्जा मिला हुआ है इनके काम को स्वीकार नही किया जाता है। घर के पुरूषों और अन्य सदस्यों द्वारा इनके काम को कोई अहमियत नही दी जाती है। इनके काम पर लगातार सवाल उठाये जाते है कि तुम सारा दिन घर में रहकर करती ही क्या हो?

हमें इस तरह की सोच को बदलना चाहिए और समाज मे महिलाओं के योगदान को स्वीकारते हुए उन्हें सम्मान देना चाहिए।

Comments