आज की व्यवस्था में मीडिया की भूमिका

देवीलाल भलावी 
छिंदवाड़ा-मध्य प्रदेश

भाइयों और बहनों मीडिया क्या है इसके बारे में आप सभी लोग अच्छी तरह से परिचित है। मीडिया एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से हम लोग समाज और देश-दुनिया में होने वाली गतिविधियों के बारे में जान सकते है।

लेकिन वर्तमान में यह मीडिया सिर्फ कुछ लोगो के हाथ की कठपुतली बन कर रह गया है। जिसके अन्तर्गत मीडिया सिर्फ पूंजीपतियों, कम्पनियों, फैक्टरियों आदि का ही प्रचार आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। यह पूंजीवादी व्यवस्था सिर्फ अपने मुनाफे का सोचती है आम जनता से इसे कोई लेना देना नही है। आजकल मीडिया का काम सिर्फ यह रह गया है कि किस तरह से पूजीपतियों के उत्पादो को आम जनता को बेचा जाये।
मीडिया जातिवाद को भी बढ़ावा दे रही है और सर्वण लोगो की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रकार की सामाजिक घटनाए और दुर्घटनाए हो रही है पर उन खबरों को मीडिया द्वारा जगह नही दी जा रही है। इसका सार यही निकलता है कि मीडिया नही चाहती कि अलग-अलग क्षेत्रों में क्या हो रहा है इसकी जानकारी आम लोगो तक पहुंच पाये। मीडिया को लगता है कि यदि यह आम नागरिक सब कुछ जान जायेगे तो वह अपने खिलाफ होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठायेगे। इसका सीधा-सीधा मतलब यह निकलता है कि मीडिया आम जनता को गुमराह करना चाह रही है।

इस रणनीति को आप भली प्रकार से समझ सकते है आम जनता इन्हीं सारी उलझनों में उल्झी रहे और अपने दमन और शोषण के खिलाफ आवाज न उठायें। इस तरह सरकारें जनता पर नियंत्रण पाना चाहती है।

Comments